RBSE Board Result 2022: रिजल्ट को लेकर आई बड़ी खबर, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

RBSE Board Result 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी है तो अब लगभग सभी छात्र छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. साथ ही इस रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों के अभिभावकों के मन में भी चिंताओं का जंजाल रहता है| तो अब आपका और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो सकता है क्योंकि बहुत ही जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रिजल्ट घोषित कर सकता है|

RBSE Board Result 2022

RBSE Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष लगभग 6068 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिन पर लगभग प्रदेश के 20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी| बोर्ड द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करने और नकल जैसी चीजों से निपटने के लिए सख्ती से इंतजाम किए गए थे. साथ ही जिन परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के दायित्व दिए हैं उनको भी दायित्व अच्छे से ना निभाने पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी है.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि परीक्षा के संपन्न होने के बाद बोर्ड की प्राथमिक जिम्मेदारी जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने की है. इस वर्ष बोर्ड द्वारा 22 जिलों में केंद्रीय मूल्यांकन की व्यवस्था करते हुए लगभग 30000 से भी अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

RBSE Board Result 2022 – Overview

बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
Result  RBSE Result 2022
Number of students 30 लाख
परिणाम घोषित तिथि मई-जून 2022 (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in

 

apsmhow
RBSE Board Result 2022
RBSE Board Result 2022

 

RBSE Board Result 2022 – Full Details

राजस्थान बोर्ड द्वारा इस वर्ष दसवीं की परीक्षाएं 21 मार्च से और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू की गई थी| वहीं पिछले वर्ष घोषित परिणाम की बात करें तो पिछले वर्ष जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में बोर्ड ने परिणाम घोषित किया था क्योंकि कोरोना के कारण परिणाम में काफी देरी हो चुकी थी| राजस्थान बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में 80.63% विद्यार्थी पास किए गए थे.

यदि हम बीते वर्ष बारहवीं कक्षा के परिणाम की बात करें तो 12वीं साइंस का परिणाम 91.96%, 12वीं कॉमर्स का परिणाम 94.49% और 12वीं आर्ट्स का परिणाम 90.70% रहा था.

RBSE 10वीं रिजल्ट 2022 (RBSE बोर्ड क्लास 10th Result 2022 )

RBSE Board Result 2022: RBSE 2022 की परीक्षा का रिजल्ट मई 2022 में जारी किए जाने की संभावना है| अब बहुत ही जल्द छात्र छात्राओं का बेसब्री से किया जाने वाला इंतजार समाप्त होने वाला है क्योंकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा मई महीने के अंदर परिणाम जारी होने की संभावना दिखाई दे रही है| खबरों द्वारा ऐसा पता चल रहा है कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का रिजल्ट मई महीने के दूसरे सप्ताह के अंदर आने की संभावना है| बता दें कि दसवीं बोर्ड का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा इस वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे|

RBSE 10TH बोर्ड का रिजल्ट देखने की प्रक्रिया (How to Check RBSE Board 10th 12th Result 2022)

कई सारे ऐसे विद्यार्थी हैं जो रिजल्ट आने के बाद अपना रिजल्ट नहीं देख पाते, इसी समस्या का ध्यान रखते हुए हमने इसका समाधान भी निकाल लिया है बच्चे सोचते हैं कि RBSE 10th रिजल्ट कैसे चेक करें, तो आपके इस प्रश्न का उत्तर आपको यहां मिल जाएगा। आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे जो नीचे बताए गए हैं।

  1. सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ( rajresults.nic.in ) पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाने के कारण उस समय वेबसाइट थोड़ा धीरे काम करती है तो कृपया इसे दो-तीन बार रिफ्रेश करने के बाद खोलें।
  3. जैसे ही आप वेबसाइट पर जाते हैं तो आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर आपको न्यूज़ अपडेट का एक बॉक्स दिखाई देगा।
  5. इसके बाद आपको न्यूज़ बॉक्स के इस बॉक्स में दसवीं बोर्ड रिजल्ट 2022 लिखा होगा जहां पर आप को क्लिक करना है।
  6. रिजल्ट पर क्लिक करने के पश्चात आपसे आपका रोल नंबर पूछा जाएगा।
  7. अब आप को दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर दर्ज करना है और सबमिट करना ह।
  8. यह सब प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आप का रिजल्ट आपके सामने होगा जिसकी आप प्रिंट ले सकते हैं।

FAQs related RBSE Board Result 2022

Q1. RBSE 10th Board Result 2022 कब जारी होगा?

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मई या जून महीने में कभी भी जारी किया जा सकता है.

Q2. RBSE 10th Board Result 2022 कोन सि वेबसाईट पर जारी होगा?

Ans – RBSE 10th Board Result 2022 – rajresults.nic.in इस वेबसाईट पर जारी होगा।

Q.3 राजस्थान बोर्ड 2022 परीक्षा में कितने बच्चों ने भाग लिया था?

Ans – लगभग 30 लाख बच्चों ने

Official Website Click Here
APS Home Page Click Here

Leave a Comment